8 जुलाई 2026: भारतीय वॉलीबॉल के लिए बड़ा ऐलान, धीरज मंझेरी और कुलवंत बलयान का नया विज़न

 

8 जुलाई 2026: भारतीय वॉलीबॉल के लिए बड़ा ऐलान, धीरज मंझेरी और कुलवंत बलयान का नया विज़न-PNn

नई दिल्ली, 8 जुलाई: भारतीय वॉलीबॉल एक बार फिर एक महत्वपूण पड़ाव की ओर बढ़ रहा है मंझेरी ग्रुप के Founder & Managing Director धीरज मंझेरी तथा आदयोगी स्पोर्ट्स के Founder कुलवंत बलयान 8 जुलाई 2026 को भारतीय वॉलीबॉल से जुड़ी एक बड़ी पहल का अनावरण करने जा रहे हैं

उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग की ऐतिहासिक सफलता और 400 मिलियन से अधिक व्यूअरशिप हासिल करने के बाद, दोनों उद्यमी अब भारतीय वॉलीबॉल के लिए एक नए विज़न के साथ आगे बढ़ रहे हैं उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग ने भारतीय वॉलीबॉल को नई पहचान दिलाई और देशभर में इस खेल के प्रति अभूतपूर्व उत्साह पैदा किया

हालांकि इस नई पहल से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है, लेकिन खेल जगत में इसे लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है माना जा रहा है कि यह घोषणा भारतीय वॉलीबॉल के विकास की दिशा में एक महत्वपूण कदम साबित होगी

8 जुलाई को होने वाले इस विशेष आयोजन में खेल, उद्योग, प्रशासन और वॉलीबॉल जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है यह आयोजन भारतीय वॉलीबॉल के भविष्य से जुड़ी सबसे चर्चित घोषणाओं में से एक माना जा रहा है

अब पूरे खेल जगत की निगाहें 8 जुलाई 2026 पर टिकी हैं, जब भारतीय वॉलीबॉल के भविष्य की दिशा तय करने वाले एक नए अध्याय से पर्दा उठेगा


Previous Post Next Post